Breaking News

EPS 95 NAC News Today: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 7500 बढ़ोतरी को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति लखनऊ मण्डल उत्तरप्रदेश की पूर्व निर्धारित मंडलीय बैठक


के एस तिवारी, NAC कार्यकारी अध्यक्ष (मध्य क्षेत्र) कैंप कार्यालय लखनऊ मिली जानकारी के नुसार EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति लखनऊ मण्डल उत्तरप्रदेश की पूर्व निर्धारित मंडलीय बैठक दि. 17-03-2021 को लखनऊ मे चारबाग बस स्टैंड पर संपन्न हुई।


इस बैठक की अध्यक्षता श्री राजशेखर नगर एवं संचालन श्री अशोक बाजपेयी के द्वारा कि गई, बैठक मे मुख्य रूप ईपीएस 95 के सदस्य जो बिभिन्न बिभाग से (परिबहन निगम, आवश्यक बस्तु निगम, HAL, भारतीय खाद्य निगम, ब्रिज कारपोरेशन एवं आई.डी.पी.एल) से उपस्थिति रहे।

बैठक में प्रमुख वक्ताओ में श्रीशमशुल हशन सिद्दकी, प्रमोद शर्मा, ए. पी सिंह, राजीव भटनागर, एस. पी. सिंह, एस पी अवस्थी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, के एस तिवारी जी, श्री अशोक बाजपेयी जी, खेल चंद मिश्रा, श्री आर के उपाध्याय एवं अरविन्द श्रीवास्तव जी आदी ने राष्ट्रीय संघर्ष समिति के विगत कई वर्षो से पेंशन बढ़ाए जाने आदि के लिए जारी संघर्ष को और प्रभाव शाली करने हेतु सदस्यता अभियान मे तेजी लाने और बैठकों मे उपस्थिति संख्या और अधिक बढ़ाने पर बल दिया गया।


बैठक में  बिभिन्न जिलों सदस्य हरदोई, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर एवं अमेठी उपस्तिथि रहे दिनाक  21 मार्च 2021 दिन रविवार को कानपुर महानगर में संपन्न होने जा रहे उत्तर क्षेत्र सम्मैलन मे भी अधिक से अधिक संख्या मे पहुँचने की अपील की गयी।

Post a Comment

0 Comments