पेंशन कटौती से आहत चीनी निगम, रोडवेज, पिलखनी डिस्टलरी,सहकारी चीनी मिल, आइटीसी, स्टार पेपर मिल आदि मिलों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एकत्रित होकर DM कार्यालय पर पहुंचकर उन्होंने पेंशन कटौती के विरोध में 23 जनवरी से 26 जनवरी तक हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किए जाने को लेकर SDM एस. पी. सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिती के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक के निर्देशन में यह धरना दिल्ली समेत देशभर के जिले में चलाया जाएगा।
EPS 95 के जनपदीय संयोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि देश में लगभग 65 लाख से पेंशनधारक हैं, जो EPS 95 स्कीम के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने कम से कम एक हजार रुपये पेंशन की घोषणा की थी परंतु EPS 95 सभी पेंशनर्स 200 रुपये लेकर एक हजार रुपये तक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, जबकि पेंशन की सीमा 2500 रुपये हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे राज्य में तो वृद्धा पेंशन ही 1800 रुपये दी जा रही है। EPS 95राष्ट्रीय संघर्ष समिती पिछले पांच सालों से पेंशन में बढ़ोतरी की मांग कर रही है लेकिन उनकी मांगे आज तक पूरी नहीं हुई।
0 Comments