Breaking News

EPS 95 NAC NEWS: NAC चीफ मा. कमांडर अशोक राऊत ने आन्दोलन को धार देने ईपीएस 95 राष्ट्रिय संघर्ष समिति की टीम की घोषणा

ईपीएस 95 संधर्ष समिति न्यूनतम पेंशन की मांग को लेकर लम्बे अरसे से देश भर में आन्दोलन रत है। पेंशनरों के आन्दोलन को गति देने के लिए NAC उत्तर प्रदेश टीम का किया गया पुनर्गठन किया गया है। आन्दोलन को प्रभावी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रांतीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश श्री प्रदीप श्रीवास्तव सहित, प्रदेश के 21 नेताओं का समावेश किया गया है जिसमे चंद्रभान सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राजीव भटनागर मुख्य सममन्वयक, कौशल किशोर चतुर्वेदी, विवेकानंद त्रिपाठी, रामसेवक गुप्ता, पीसी मिश्रा उपाध्यक्ष, राजेशखर नागर महामंत्री, अवनी राय, पी.के. श्रीवास्तवख् गुरूप्रसाद पाण्डेय, रामबाबू गुप्ता संगठन मंत्री, जयरूप सिंह परिहार समन्वयक, दिलीप कुमार पांडे मीडिया प्रभारी, कृपाशंकर शुक्ला, देवेन्द्र कुमार सिंह, चन्द्रशेखर पाठक,बदन सिंह संयुक्त मंत्री, अमरनाथ चैरसिया उपमंत्री, गिरेन्द्र सिंह कोषााध्यक्ष और कमलेश श्रीवास्तव सम्प्रेक्षक बनाए गए।


NAC चीफ मा. कमांडर अशोक राऊत ने की टीम की घोषणा। उत्तर प्रदेश की टीम को और अधिक मजबूत और सक्षम बनाने हेतु प्रदेश के प्रभावशाली नेताओं का टीम में समावेश किया गया है। NAC चीफ ने प्रदेश की पुर्गठित टीम का अभिनंदन किया और विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश की टीम, EPS 95 पेंशनर्स की आवाज को अधिक प्रभावशाली ढंग से सरकार तक पहुंचाकर, सरकार की इच्छा शक्ति जगाकर EPS 95 पेंशनर्स की 4 सूत्रीय मांगों को शीघ्र मंजूर करवाने में सहायक सिद्ध होगी।


मुख्य समन्वयक राजीव भटनागर ने बताया कि EPS 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत सरकारी और निजी क्षेत्र के पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन 7500 मासिक सहित महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैय्या करने की माग को लेकर पिछले पांच वर्षो से देश भर में आन्देालनरत है। समिति का प्रतिनिधि मण्डल दो बार प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, श्रम मंत्री, मंत्रियों और सांसदों से मिलकर अपनी गुहार लगा चुका है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक केाई ध्यान नही दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि इस भीषण महंगाई में एक हजार से तीन हजार रूपये मासिक पेंशन में पति पत्नी का खर्च नही चल पा रहा है। यही नही गांधीवादी तरीके से राजधानी में अधिवेशन की अनुमति तक नही दी। इससे रोषित ईपीएस 95 संवर्ग में रोष है। इसी के मद्देनजर आन्दोलन को तेज करने के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।



श्री के एस तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री आशाराम शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री ओम शंकर तिवारी, राष्ट्रीय सचिव और श्री रणजीत सिंह दसुंदी, मुख्य समन्वयक, उत्तर भारत ने भी पुनर्गठित टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी।
पुनर्गठित टीम के सभी नेताओं ने EPS 95 पेंशनर्स के विश्वास की कसौटी पर खरे उतरने और मांगों को शीघ्र मंजूर करवाने के संकल्प को दोहराया। ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश में सभी जिलों व मण्डल की टीमें पहले से ही कार्यान्वित हैं।
आनेवाला समय सभी EPS 95 पेंशनर्स को सुखद और मंगलमय हो, इसी शुभकामना के साथ उत्तर प्रदेश टीम के सभी नेताओं का हृदय से विशेष अभिनंदन

Post a Comment

0 Comments