Breaking News

EPS 95 Minimum Pension Hike: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 7500 बढ़ोतरी पर आई अच्छी खबर, जल्द होगी पेंशन में बढ़ोतरी विशेष बैठक में मिली जानकारी

दिनांक 04 जुलाई 2022 को NAC दिल्ली टीम की मीटिंग बृहन्महाराष्ट्र मंडल में संपन्न। NAC चीफ कमांडर अशोक राऊत जी की केंद्रीय टीम के साथ उपस्थिति। दिनांक 04 जुलाई 2022 को दिल्ली में माननीय श्रममंत्री जी के कार्यालय के सामने NAC के पदाधिकारियों द्वारा अपनी भावनाओं को मूक रहकर माननीय मंत्री महोदय तक पहुंचाकर ज्ञापन सादर करने व माननीय श्री राहुल भगत डायरेक्टर श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा NAC पदाधिकारियों के बीच आकर चर्चा कर निवेदन स्वीकारने के- विषय में सभी सदस्यों को जानकारी दी गई।


राष्ट्रीय महासचिव ने दी राष्ट्रव्यापी दिल्ली आंदोलन के विषय में प्राथमिक स्वरूप की जानकारी व सदस्यों ने की आपस में दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने की विषय में चर्चा। CBT सदस्यों को ज्ञापन सौंपने के विषय पर भी चर्चा हुई। अंत में NAC चीफ कमांडर अशोक राऊत जी ने सभी का मार्गदर्शन किया। आगे उन्होंने कहा कि दिनांक 01।08।2022 से घोषित दिल्ली के राष्ट्र व्यापी आंदोलन में दिल्ली टीम की विशेष भूमिका है। देश को दिल्ली टीम से विशेष आशाएं,अपेक्षाएं हैं और दिल्ली टीम उसपर पूरी तरह से खरी उतरेगी, ऐसा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया। विस्तारित दिल्ली टीम की घोषणा करते हुए सभी का अभिनंदन भी किया।


सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला फ्रंट श्रीमती शोभा आरस, पश्चिम भारत की महिला फ्रंट संगठन सचिव सौ। सरिता नारखेडे,NAC मुख्यालय के सह कोषाध्यक्ष श्री बी एस नारखेडे की विशेष उपस्थिति रही। मीटिंग में श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री बिमल डे, श्री महालदार जी की भी विशेष उपस्थिति रही।
मीटिंग के सफल आयोजन हेतु दिल्ली के NAC नेता श्री रमेश बहुगुणा, श्रीमती आशा कांबले,श्री ए के जोशी , श्री एच पी एस ओबेरॉय, श्री राजेंद्र सिंह छेत्री , श्री मुकेश मेहन सहित उपस्थित महानुभावों को शत शत नमन।



Post a Comment

1 Comments

  1. Kahaniya sunate raheye aur Ullu banate rahiye .! Senior citizen ek ek kar ke is duniye chale jayenge .
    Haan netaon ki salaries aur pension zaroor jaldi badani chahiye please unka dhyan rakha jaye

    H

    ReplyDelete