Breaking News

EPS 95 Pensioners News: सभी मा. 67 लाख EPS95 पेंशनर्स और सभी सम्मानीय पदाधिकारी व सदस्य गण कृपया ध्यान दीजिए

National Agitation Committee:-
अति महत्त्वपूर्ण संदेश:-
सभी सम्मानीय पदाधिकारी व सदस्य गण - कृपया ध्यान दीजिए:-

आदरणीय बहनों और भाइयों,

जैसा कि आप सभी को बिदित ही है कि हम सभी का संगठन NAC पिछले 5 वर्षों से EPS 95 पेंशनर्स की 4 सूत्रीय मांगो को सरकार से मंजूर करवाने हेतु प्रभावी रीति से संघर्ष रत है और हमारी शुभ चिंतक माननीया श्रीमती हेमामालिनी जी से प्राप्त  संदेश अनुसार हम सभी के चेहरे पर जल्दी ही मुस्कान आयेगी।
साथियों, आपको सादर सूचित करना है कि दिनांक 06 जून, NAC का स्थापना दिवस है अतः दिनांक 6 जून 2022 को देश भर में  NAC (राष्ट्रीय संघर्ष समिति) का 5 वा  स्थापना दिवस मनाया जाए और  हमारी मांगे अविलंब मंजूर हो इसलिए इस उपलक्ष में माननीय प्रधानमंत्री जी को विशेष पत्र लिखकर कॉल अटेंशन सप्ताह  का विशेष कार्यक्रम  दिनांक 06.06.2022 से दिनांक 12.06.2022 तक चलाया जाए।

उपरोक्त सप्ताह में किसी एक दिन तहसील/जिला/प्रदेश स्तर(लोकल स्तर) पर सभाओं का आयोजन कर  इन्ही सभाओं के दौरान - NAC के पदाधिकारिओं द्वारा अपने स्वयं के खून से हस्ताक्षर कर माननीय प्रधानमन्त्री जी के नाम का पत्र अपने अपने क्षेत्र के सांसद महोदय जी के माध्यम से भेजा जाए।

NAC की स्थापना दिवस  के महत्व को समझते हुए NAC के गौरवमय  इतिहास को प्रस्तुत किया जाए, संगठन के जिन वीर- वीरांगनाओं ने संघर्षकाल में अपने प्राण गवां दिए उन्हे याद किया जाए व उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाए, जिन्होंने कुछ विशेष कार्य किया हो उन्हे गौरांवित किया जाए, निकट भविष्य में राष्ट्र व्यापी आंदोलन/दिल्ली आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की जाए व इसी के साथ ही  EPS 95 सदस्यों /पेंशनर्स की एकजुटता व  कल्याण के लिए हम सभी संकल्पित हो ।।। इत्यादि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित  किया जाए।



प्रेस वार्ता का भी आयोजन / विभिन्न माध्यमों के द्वारा EPS 95 पेंशनर्स की मांगों को मंजूर करवाने हेतु सरकार  तक पहुंचाने का विशेष  प्रयत्न प्रभावी पदाधिकारियों द्वारा किया जाये। प्रभावी सदस्यों/नेताओ  द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर भी एक स्मरण सन्देश-माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम भेजने का भी कार्यक्रम संपन्न किया जाये। सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, मुख्य समन्वयकों /क्षेत्रीय/प्रदेश/मंडल/जिला/तहसील/ अध्यक्षों /पदाधिकारियों से निवेदन है कि कृपया उपरोक्त कार्यक्रम को अपने अपने क्षेत्र में सफल बनाएं।

आपका अपना,
कमांडर अशोक राऊत,
राष्ट्रीय अध्यक्ष




Post a Comment

0 Comments