Breaking News

EPS 95 NAC NEWS: ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल बरेली ने अपने संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया।

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल बरेली ने अपने संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। दिनांक 06-6-2022 को ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल बरेली का स्थापना दिवस सुबह 11 बजे पुरानें रोडवेज बस स्टेशन बरेली पर बड़े ही उत्साह से ए के अरोरा मंडल अध्यक्ष NAC कमेटी बरेली मंडल की अध्यक्षता में मनाया गया ।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ओ पी शर्मा संगठन मंत्री मध्य जोन उ प्र ने ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति संगठन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम इस संगठन के बल पर ही अपनी पेन्शन बढ़ोत्तरी के निकट पहुँचे हैं ऐसे अपने संगठन की मजबूती व प्रगति हेतु आज स्थापना दिवस पर हम नमन करते हुए शुभकामनाएँ अर्पित करते हैं।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ए के अरोरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रजातन्त्र में संगठन का बहुत ऊँचा स्थान है संगठन से बड़ा; कोई ब्यक्ति नहीं है,  संगठन हम से चलता है मैं कहने की नीति पर कदापि नहीं चल सकता है, उन्होंने अपने गले सिकवे दूर करते हुए संगठन की चार सूत्रीय माँगो 7500 रुपये  पेन्शन व महंगाई भत्ता, पति पत्नी को मुफ्त मेडीकल सुविधा तथा ईपीएस 95 पेन्शन से बंचित सदस्य साथियों को 5000 रूपये मासिक गुजारा भत्ता आदि देने की मांग को लेने की मांग दोहराते हुए मंडल के साथियों को अगले आन्दोलन को तैयार रहने का आव्हान किया।


 कार्यक्रम में बिभिन्न ईपीएस 95 अल्प पेन्शनर्स के कई बिभागों के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, कार्यक्रम को आर पी शर्मा, उमेश चन्द्र जौहरी, महेश चन्द्र अग्रवाल, श्याम स्वरूप आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आर के मिश्रा, सतीश चन्द्र मिश्रा तथा सतीश चन्द्र मौर्य शाहजहांपुर, देवेन्द्र पाल सिंह, प्रेम पाल सिंह, मुजक्किर अली बदायूँ तथा अजय सिंह पीलीभीत गौहर हुसैन, जे पी महरोत्रा,एन पी सक्सेना, विलियम दयाल, सुल्तान मोहम्मद, एस पी सिंह, बी एस वर्मा, राम सिंह, शाहिद हुसैन और वेद प्रकाश सक्सेना सहित भारी संख्या में सदस्य साथी उपस्थिति रहे, अन्त में सभी को सहयोग करते रहने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया । ओ पी शर्मा संगठन मंत्री ,ई पी एस 95 राष्ट्रीय सं समिति मध्य जोन उ प्र



 


Post a Comment

0 Comments