Breaking News

EPS 95 Pension Hike News: Very Important Meeting for EPS 95 Pension Hike 7500+DA, Free Medical Facilities, Higher Pension

समिति के अध्यक्ष मा. कमाण्डर अशोक राऊत जी व राष्ट्रिय महासचिव श्री वीरेंद्र सिंह राजावत जी के निर्देशानुसार आन्दोलन के घोषित कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए, संगठन को भी मजबूत करने की दिशा मे भी कार्यक्रम और प्रयास जारी हैं।


4 अप्रैल 2022 को गोरखपुर से श्री बी पी मिश्रा जी ने वन निगम के मंडलीय सचिव श्री गणेश शाही से दूरभाष पर वार्ता करा कर 5 अप्रेल 2022 लखनऊ मे एक बैठक करने का प्रस्ताव रखा था, उसी के क्रम मे ई पी एस  95 राष्ट्रिय संघर्ष समिति की एक सभा वन निगम मुख्यालय, सभागार मे सम्पन्न हुई। (सभा की व्यवस्था वन निगम महा संघ ने अपने सभागार मे की थी की थी अन्यथा हम सेवानिवृत साथी कहीं भी बैठ कर सभा कर लेते है) जिसमे वन निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियो से अपील की गयी कि वर्तमान मे कार्यरत कर्मी अपने सेवानिवर्त साथियो के साथ मिलकर पेन्शन बढ़ोत्तरी की लडाई लड़ें ताकि उनको भी सेवानिवृत्ति के बाद दयनीय आर्थिक स्थिति से न गुजरना पड़े और मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।


राजीव भटनागर, मुख्य समन्वयक उ प्र और श्री के एस तिवारी जी ने NAC के अबतक के आन्दोलन और गतिविधियो के बारे मे विस्तार से सभी उपस्थित लोगो अवगत कराया। सभा की अध्यक्षता वन निगम के महामंत्री श्री परशुराम त्रिपाठी द्वारा की गयी उन्होने आश्वस्त किया कि वन निगम के पूरे प्रदेश के कार्यरत कर्मचारी पेंशनर्स के आन्दोलन मे पूरा साथ देंगे हर कार्यक्रम मे भी भाग लेंगे।जल्दी ही वन निगम द्वारा समिति के साथ एक बडी सभा का आयोजन कर सभी कर्मियो को जोडा जाएगा। सभा मे अन्य कर्मियो के साथ वन निगम के मुख्य रूप से सर्वश्री गणेश शाही,आर बी यादव,मनोज खरे,अजय कुमार, सुनील सिंह,तथा NAC के उमाकान्त सिंह व अशोक बाजपेयी भी उपस्थित रहे।



 


Post a Comment

0 Comments