Breaking News

EPS 95 पेंशनर्स का - राष्ट्रीय अधिवेशन शिर्डी: EPS 95 पेंशनर्स के कल्याण के लिए संघर्ष रत संगठन NAC का दिखा - विराट स्वरूप -जेष्ठ व श्रेष्ठ भारत का दर्शन

शिर्डी (महाराष्ट्र) दिनांक 18। 04। 2022

EPS 95 पेंशनर्स का - राष्ट्रीय अधिवेशन शिर्डी (महाराष्ट्र ) में साई श्रृष्टि लॉन पर सफलता पूर्वक संपन्न :-

राष्ट्रीय अधिवेशन की कुछ विशेषताएं:- EPS 95 पेंशनर्स के कल्याण के लिए संघर्ष रत संगठन NAC का दिखा -विराट स्वरूप -जेष्ठ व श्रेष्ठ भारत का दर्शन।

इस सम्मलेन में 22 राज्यों से 10000 से अधिक  NAC नेताओं व EPS 95 पेंशनर्स की उपस्थिति रही। 67 लाख EPS 95 पेंशनर्स की शुभचिंतक श्रद्धेया श्रीमती हेमा मालिनी जी ने NAC चीफ कमांडर अशोक राऊत जी के नाम पेंशनर्स के लिए आशीर्वचन - शुभ संदेश भेजा।  पेंशनर्स में जागी आशा की किरणें।


महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी जी, मा। रावसहेब पाटिल दानवे जी केंद्रीय राज्य मंत्री रेल कोयला व खान, मा।श्री महेंद्रभाई मूंजपरा केंद्रीय राज्य मंत्री महिला व बाल विकास, मा। श्री प्रताप पाटिल चिखलीकर सांसद नांदेड़, मा। श्री ओमप्रकाश भूपालसिंह उर्फ पवन राजेनिंबालकर सांसद उस्मानाबाद सहित अनेक गणमान्य महानुभावों ने भेजे शुभ संदेश। जताई पेंशनर्स के प्रति सहानुभूति व प्रकट की सहयोग करने की भावनाएं।

शिर्डी CWC मीटिंग में पारित प्रस्ताओं को NAC चीफ कमांडर अशोक राऊत द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में रखा गया। करतल ध्वनि से सभी प्रस्ताव मंजूर।

NAC चीफ सहित उपस्थित मान्यवरों द्वारा दीप प्रज्वलन व श्री साईं बाबा की प्रतिमा का पूजन कर हुआ  राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन।

स्वागत - सत्कार:- विशिष्ठ मान्यवरों का  आयोजकों द्वारा किया स्वागत- सम्मान।

प्रास्ताविक भाषण:- कार्यक्रम के आयोजक व पश्चिम भारत के संगठन सचिव श्री सुभाष पोखरकर ने किया प्रस्ताविक भाषण। स्वर्ग सिधारे साथियों को दी गई मौनकर रखकर श्रद्धांजलि।


विशेष गण मान्य नेताओं ने किया सभा को सम्बोधित:-

राष्ट्रीय अधिवेशन तथा NAC के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विराट सभा को सम्बोधित करते देश के सभी नेताओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए  हुए कहा कि हमें कुछ शुभ संकेत भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। माननीया श्रीमती हेमा मालिनी जी का हम सभी को भेजा हुआ संदेश भी उन्ही संकेतो में से एक है।

संगठन शक्ति के बल पर राजकीय  इच्छाशक्ति जागृत कर पेंशनर्स की मांगों को पूर्ण करवाने हेतु अगले कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि :- दिनांक 17।04।2022 की शिर्डी CWC मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार  जब तक हमारी 4 सूत्रीय मांगे मंजूर नहीं होती हैं तब तक :-

NAC के मुख्यालय बुलढाना अनशन को  जारी रखने,

एक पत्र / संदेश मा। प्रधानमंत्री जी के नाम /एक संदेश अपने क्षेत्र के मा। सांसद जी के नाम भेजने का क्रम अखंडित जारी रखने,शेष सभी  CBT सदस्यों / केंद्रीय मंत्रियों / सांसदों का घेराव कर उनके कार्यालयों या निवास स्थान पर अनशन / आमरण अनशन की नोटिस देने का कार्यक्रम भी जारी रखने के साथ देश की राजधानी दिल्ली में अखंडित क्रमिक अनशन / आमरण अनशन प्रभावी ढंग से योग्य समय पर  किया जाएगा।


EPS95 पेंशनर्स के शुभ चिंतक

ऐसे सभी मा। सांसदों का NAC के जिला अध्यक्षों द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने पेंशनर्स की मांगों का संसद में समर्थन किया है। उनसे फिर से पेंशनर्स को तुरंत न्याय प्रदान करने हेतु आग्रह किया जाएगा। अंत में उन्होंने इस राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से  निवेदन किया कि अविलंब पेंशनर्स की मांगों को मंजूर किया जाए जिससे NAC के मुख्यालय बुलढाना का पिछले  1212 दिनों से जारी क्रमिक अनशन भी सम्मान पूर्वक समाप्त हो

महानुभावों की उपस्थिति / मार्गदर्शन :-

सर्वश्री वीरेन्द्र सिंह राजावत - राष्ट्रीय महासचिव, एस। एन। मिश्रा - राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा अध्यक्ष बिहार, के। एस। तिवारी - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशाराम शर्मा - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गमनभाई दवे - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओम शंकर तिवारी - राष्ट्रीय सचिव, बापूजी पात्रा - राष्ट्रीय सचिव (IT), सरदार सुरेंद्र सिंह जी - प्रभारी मुख्य समन्वयक उत्तर भारत तथा अध्यक्ष उत्तराखंड, तपन दत्ता - मुख्य समन्वयक पूर्व भारत, सी। एम। देशपांडे - मुख्य समन्वयक पश्चिम भारत, रमाकांत नरगुंड - मुख्य समन्वयक दक्षिण भारत, जतिंदर वीर सिंह - अध्यक्ष पंजाब, श्यामलाल शर्मा - अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश, योगेन्द्र शर्मा - प्रांतीय महासचिव राजस्थान, सुरेश डंगवाल - प्रांतीय महासचिव उत्तराखंड, राजेश सिंह तोमर - संगठन सचिव मध्य प्रदेश, आर। सी। पटेल - अध्यक्ष गुजरात, परितोष चक्रवर्ती - अध्यक्ष मेघालय, गणेशचंद्र जी डेका - अध्यक्ष आसाम, पंकज दास गुप्ता - प्रांतीय महासचिव पश्चिम बंगाल, अमीय कुमार दास - प्रांतीय कोषाध्यक्ष पश्चिम बंगाल, अजाज उर रहमान - प्रांतीय समन्वयक छत्तीसगढ़, रमाकांत गांवकर - प्रांतीय सचिव गोवा, श्रीमती श्रीलक्ष्मी - प्रांतीय अध्यक्ष तेलंगाना, सी। एस। देशपांडे - तेलंगाना, चक्रापन - तेलंगाना, पी। बालाजी - अध्यक्ष तमिलनाडु, नटराजन - तमिलनाडु , राधाकृष्णन - तमिलनाडु, जी। एस। एम। स्वामी - अध्यक्ष कर्नाटक, नागराज - कर्नाटक, के। पी। मंडाली - कर्नाटक, साईं भास्कर प्रसाद - अध्यक्ष आंध्र प्रदेश, एस। एन। आंबेकर - प्रांतीय अध्यक्ष महाराष्ट्र, कमलाकर पांगरकर - प्रांतीय कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र, डी। एम। पाटील - प्रांतीय समन्वयक महाराष्ट्र आदि नेताओं सहित महाराष्ट्र के सभी जिलों के नेताओं की उपस्थिति रही।


राष्ट्रीय महिला फ्रंट नेताओं की उपस्थिति :-

महिला फ्रंट की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शोभा आरस, श्रीमती जयश्री किवलेकर - राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष महिला फ्रंट, सौ। सरिता नारखेडे - संगठन सचिव पश्चिम भारत, सौ। कविता भालेराव - अध्यक्षा महाराष्ट्र सहित बड़ी संख्या में महिला फ्रंट की बहनें  भी उपस्थित रही।

आभार प्रदर्शन :-

श्री सुभाष पोखरकर जी - अध्यक्ष आयोजन समिति ने किया सभी मान्यवरों के प्रति आभार व्यक्त।

विशेष आभार :-

श्री सुभाष पोखरकर - अध्यक्ष आयोजन समिति व NAC अहमदनगर टीम को शत् शत् नमन।


 


Post a Comment

0 Comments