Breaking News

Pension Nws Today: ज्यादा पेंशन का हक़ पाने के लिए लाखो कर्मचारी निकले रोड पे, सभी विभागों के कर्मचारियों ने दोहराई पेंशन लागू करने की मांग,

विकासखंड सिवनी के सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने 23 मार्च बुधवार को जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मप्र के बैनर तले धरना व रैली निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।जिले के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त रूप से उपस्थित होकर कलेक्ट्रेट गेट आंबेडकर प्रतिमा के पास धरना देकर कलेक्ट्रेट जय स्तंभ तक रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।


इस दौरान कर्मचारियों ने अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग दोहराई।इसमें स्वास्थ्य विभाग से सहस रामडेरिया, अनिल साहू अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग नरेंद्र मिश्रा अध्यक्ष मप्र शिक्षक कांग्रेस, विजय शुक्ला अध्यक्ष मप्र शिक्षक संघ, कपिल सनोडिया जिलाध्यक्ष वन विभाग, ब्रजमोहन सनोडिया पुरानी पेंशन बहाली शिक्षक संघ के साथ नम्रता गढ़वाल स्टाफ नर्स, अवधेश वर्मा, गजेंद्र बघेल, सुधीर कुमार धुर्वे, मोहम्मद महफूज खान, अनामिका बघेल, समसुन निशा खान, प्रेमलता शुक्ला, डीआर सनोड़िया, शकील अंसारी, राकेश दुबे, वीरेंद्र डोंगरे, संतोष बरकड़े, सुनील राजपूत, बसंत सनोड़िया, संगीता ठाकरे, सुमंत्व सहित सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों ने धरना रैली में भाग लिया।



 गर्मी अब असर दिखाने लगी है। बुधवार को अधिकतम पारा 37.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।इसके कारण अब धूप चुभने लगी है। वहीं दिन और रात में उमस का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक अभी पारे में चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।लगातार जापमान में उछाल होने के कारण लू चलने की संभावना बढ़ गई है।वर्तमान में गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।हालात यह है कि दिन में तेज गर्मी के कारण सड़कों व बाजार में सन्नााटा पसर रहा है।शाम को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने से बाजार में रौनक बढ़ रही है।



Post a Comment

0 Comments