Breaking News

Good News for EPS 95 Pensioners: EPS 95 पेंशनर्स की मिनिमम पेंशन रु. 7500+DA सहित अन्य मांगो का समर्थन

राष्ट्रिय संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे पेंशनर्स बचाओ अभियान अंतर्गत देश के विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से राष्ट्रिय संघर्ष समिति को समर्थन/सहयोग पत्र प्राप्त हुए। इस वजह से राष्ट्रिय संघर्ष समिति का एक और कदम- संगठन शक्ति की ओर बढ़ा है।

राष्ट्रिय संघर्ष समिति द्वारा संगठन - शक्ति के बल पर सरकार की इच्छा शक्ति जागृत कर राष्ट्र के समस्त EPS 95 पेंशनर्स की मांगों को शीघ्र मंजूर करवाने हेतु, इस संघर्ष में राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण और प्रबल संगठनों द्वारा समर्थन/सहयोग पत्रों के चलते कई श्रमिक संगठनों ने लिखे,


राष्ट्रिय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. कमांडर अशोक राऊत जी के नाम समर्थन पत्र NAC को प्राप्त हुए है। यह पत्र वेस्ट बंगाल, बिहार,छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड, मधयप्रदेश,महाराष्ट्र, राजस्थान और हिमांचल प्रदेश से प्राप्त हुए है।

इन सभी पत्रों में राष्ट्रिय संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे EPS 95 पेंशनर्स की मिनिमम पेंशन रु. 7500+DA सहित अन्य मांगो का समर्थन किया गया है।

राष्ट्रिय संघर्ष समिति को समर्थन पत्र सभी संगठनों के मा. पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति विशेष आभार  NAC द्वारा व्यक्त  है। राष्ट्रिय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री एस एन मिश्रा जी को उपरोक्त कार्य के लिए शत शत नमन।











 


Post a Comment

0 Comments