Breaking News

EPS 95 PENSIONERS NEWS: सभी EPS 95 पेंशनधारकों के लिए महत्त्वपूर्ण संदेश EPS 95 न्यूनतम पेंशन 7500 बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जानना सभी EPS 95 पेंशनधारकों के लिए जरुरी

महत्त्वपूर्ण संदेश:- दिनांक 19 मार्च 2022 की राष्ट्रीय स्तर की Zoom बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए  जानना सभी EPS 95 पेंशनधारकों के लिए जरुरी है। इस महत्वपूर्ण Zoom मीटिंग में NAC चीफ कमांडर मा. अशोक राऊत जी, उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम भारत के सभी मा।मुख्य समन्वयकों सहित देश के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।

दिनांक 07 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022 तक सभी EPF कार्यालयों पर और गुवाहाटी में CBT मीटिंग के दौरान सफ़लता पूर्वक प्रदर्शन पर NAC चीफ ने की सभी NAC नेताओं/सदस्यों की प्रशंसा व सभी को विशेष बधाई दी। इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय  लिए गए जिसमे दिनांक 24 मार्च 2022 से दिनांक 07 अप्रेल 2022 तक पेंशनर्स बचाओं देश व्यापी अभियान को और अधिक प्रभावशाली ढंग से चलाया जाएगा।

  1. CBT अध्यक्ष/सभी CBT सदस्यों से समूह में प्रत्यक्ष भेट कर, निवेदन किया जाएगा और आन्दोलन की नोटिस सौंपी जाएगी। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और जलगांव की टीमों को संबंधित प्रांतीय अध्यक्ष/मुख्य समन्वयक के मार्गदर्शन में दी जा रही है।

  2. अपने अपने क्षेत्र के  सांसद महोदय जी से समूह में प्रत्यक्ष भेट कर EPS 95 पेंशनर्स की मांगो को संसद के इसी सत्र में मंजूर करवाने हेतु निवेदन करना, साथ ही उनके  कार्यालय /निवास स्थान पर  सत्याग्रह/क्रमिक /आमरण अनशन की नोटिस सौपना। जहां तक संभव हो, यह कार्यक्रम दिनांक 26 या 27 मार्च 2022 (शनिवार व रविवार)को संपन्न किया जाए


  3. दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के  विशाल निर्णायक आंदोलन का आयोजन करना इस विषय पर जोरदार चर्चा हुई। सभी नेताओं ने शासन/प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया क्योंकि हमारे साथी हमें छोड़कर दिन प्रतिदिन संसार से बिदा हो रहे हैं इसलिए  तुंरत दिल्ली में इसी अधिवेशन के चलते निर्णायक आंदोलन की बात कही लेकिन अंत में मा। प्रधानमन्त्री जी के द्वारा इस संसद सत्र में न्याय प्रदान करने की संभावना को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर  सर्वानुमति से NAC की आगामी शिर्डी मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा। राष्ट्रीय नेताओं ने सभी से अपील की कि सभी सदस्य एक विशाल आंदोलन की पूरी तैयारी में रहें और दिल्ली /राष्ट्रव्यापी आंदोलन का निर्णय आगामी शिर्डी CWC मीटिंग में लिया जाएगा

  4. उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम भारत में क्षेत्रीय सम्मेलनों के आयोजन के विषय पर चर्चा हुई। प्रस्तावित क्षेत्रीय सम्मेलन उत्तर भारत- उत्तराखंड, दक्षिण भारत - बैंगलोर या मैसूर, पूर्व भारत -भिलाई या कोलकाता, पश्चिम भारत - अहमदाबाद में सम्बन्धित क्षेत्र के मुख्य समन्वयक के समन्वय से सम्मेलन संपन्न किए जायेंगे।


  5. NAC की आगामी 7वी CWC मीटिंग  शिर्डी (महाराष्ट्र) में दिनांक 17 और 18 अप्रैल 2022 को संपन्न होगी।

उपरोक्त सभी महत्त्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा NAC चीफ कमांडर अशोक राऊत जी ने की।

विशेष निवेदन:-

  1. EPS 95 सदस्यों द्वारा मा। प्रधानमंत्री जी के नाम पोस्ट कार्ड भेजने का कार्यक्रम जारी रहेगा।
  2. अपने अपने राज्य के मुख्यमंत्री /राज्यपाल व अन्य महानुभावों से मिलना/ज्ञापन सादर करने का कार्यक्रम इसी दौरान किया जाएगा।




Post a Comment

0 Comments