Breaking News

Budget 2022 Live | Budget 2022 News LIVE | Finance Minister Nirmala Sitharaman Live Budget 2022 | Lok Sabha Budget Session 2022 Live


मंगलवार 1 फरवरी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का यह चौथा बजट होगा, जबकि मोदी सरकार का यह 10वां बजट होगा। इसका लाइव प्रसारण दूरदर्शन, लोकसभा टीवी, संसद टीवी और सरकार की ओर से लॉन्च यूनियन बजट मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसके अलावा संसद के यूट्यूब चैनल पर भी वित्त मंत्री का भाषण लाइव देखा जा सकता है।

संसद टीवी और एफएम पर लाइव प्रसारण
दर्शक संसद के आधिकारिक चैनल संसद टीवी पर मंगलवार सुबह 11 बजे से सीतारमण का बजट 2022 लाइव भाषण देख सकते हैं। राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन भी एफएम पर भी इसे लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा आप संसद टीवी यूट्यूब चैनल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण भी देख सकते हैं।



स्माटफोन पर भी पल-पल की जानकारी
इसके साथ ही इस साल का बजट भी डिजिटल होगा और सरकार ने आम लोगों को बजट की हर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एप लॉन्च किया है। सामान्य जनता को बजट की जानकारी आसानी से मुहैया कराने के लिये सरकार ने ये मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप पर हिंदी और अंग्रेजी में पूरा बजट देख पाने की सुविधा होगी।

हिन्दी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी
गौरतलब है कि 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट सुबह 11 बजे पेश होगा। इस एप के माध्यम से बजट पेश होने के बाद आम लोग इसे अपने मोबाइल पर अपनी भाषा पढ़ पाएंगे। यूनियन बजट मोबाइल एप पर बजट से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को मिलेगी। दरअसल, इस बजट को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से ये पहल की गई है।




Post a Comment

0 Comments