Breaking News

EPS-95 LATEST NEWS: EPS 95 पेंशन वृद्धि 7500+DA के लिए, अशोक राऊत की अध्यक्षता में EPS 95 पेंशनर्स की जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

National Agitation Committee:-

अहमदनगर - दिनांक 25.08.2021

ईपीएस 95 पेंशनर्स की जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न:-

कमांडर अशोक राऊत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यक्रम के  मुख्य मार्गदर्शक रहे। डॉ. श्री पी. एन. पाटिल , राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार, श्रीमती शोभा आरस, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला फ्रंट सहित NAC  के महाराष्ट्र राज्य / जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही इस बैठक में 1100 से अधिक पेंशनर्स की उपस्थिति भी रही।

code

अतिथियों का स्वागत श्री सुभाष पोखरकर, क्षेत्रीय संगठन सचिव पश्चिम भारत,  श्री नारायण होण, उपाध्यक्ष उत्तर महाराष्ट्र व  श्री संपतराव समिंदर जिला अध्यक्ष अहमदनगर ने किया। श्री सुभाष पोखरकर जी ने अपने भाषण में कहा कि, हमारा संगठन ईपीएस 95 पेंशनर्स की चार सुत्री मांगों को मंजूर करवाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है। मा. प्रधानमंत्री जी के साथ दो बार चर्चा हो चुकी है व हमें निश्चित ही न्याय मिलेगा। आगे उन्होंने बताया कि, जिले में पेंशनर्स को खाद्यान्न मिलना शुरू हो गया है, सभी ईपीएस95 पेंशनर्स इस योजना का लाभ उठाएं।


डॉ. पी.एन. पाटील, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। संगठन की शक्ति के बल पर ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, मा. कमांडर साहब के कुशल नेतृत्व व आप सभी के पुन्य और पुरूषार्थ से आज पूरे भारत में संगठन का प्रभावशाली रीति से विस्तार हो रहा है व इसी कड़ी में श्री सुभाष पोखरकर जी ने संगठन को अहमदनगर जिले में मजबूत किया है और इसीलिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।


कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक कमांडर अशोक राऊत जी ने मार्गदर्शन में कहा कि, EPS95 पेंशनर्स ने अपनी युवावस्था में देश के लिए योगदान दिया है लेकिन उनके बुढ़ापे के समय में उनके जीवन यापन के लिए सरकार को जागरूक रहने की जरूरत है। हम पेंशनर्स केवल सवालों पर बहस नहीं करते बल्कि उन सवालों के जवाब भी हमारे पास है। बस, सरकार को इसे लागू करने की जरूरत है।

पेंशनर्स की मांगों को मंजूर करवाने हेतु पिछले तीन साल से NAC के मुख्यालय बुलढाना में क्रमिक अनशन जारी है। इस अनशन के दिनांक 19 सितंबर 2021 को 1001 दिन पूरे हो रहे हैं। यदि इस दिन तक, समस्या का समाधान नहीं होता है, तो सरकार को फिर से याद दिलाने के लिए अगली रूपरेखा तय की जाएगी व इसका विवरण उचित समय पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पेंशनर्स से बिना हथियार डाले अपना संघर्ष जारी रखने की अपील की।


अंत में उन्होंने मा. प्रधानमंत्री जी का व मा. श्रीमती हेमा मालिनी जी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। ज्ञातव्य हो कि, मा. श्रीमती हेमा मालिनी जी की अगुवाई में मा. प्रधानमंत्री जी ने  NAC के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रतिनिधि मंडल से दिनांक 05.08.2021 को दोबारा समय दिया व समस्या के समाधान के लिए चर्चा भी की।

सौ. सरिता नारखेडे, मुख्य समन्वयक महिला फ्रंट पश्चिम भारत,  कमलाकर पांगारकर प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष ,  दादाराव देशमुख, अध्यक्ष मराठवाड़ा,  कविताताई, भालेराव प्रांतीय अध्यक्ष महिला फ्रंट, ज्योति शर्मा , जिला अध्यक्ष औरंगाबाद महिला फ्रंट,  डी.एम. पाटील, प्रांतीय समन्वयक,  देवीसिंह अन्ना जाधव, अध्यक्ष उत्तर महाराष्ट्र,  सतिष शिंदे , जिला अध्यक्ष पुणे,  शशिकांत वडगावकर जिला अध्यक्ष औरंगाबाद,  सुरेश जाधव, जिला अध्यक्ष नाशिक,  गोरख माली, जिला अध्यक्ष नंदुरबार,  हमिद भाई, जिला अध्यक्ष बीड,  जीवन राणे , जिला उपाध्यक्ष जलगांव,  श्री राज पाठक जी , वरिष्ठ सलाहकार पिंपरी-चिंचवड़, आदि नेताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक श्री सुभाष पोखरकर जी व उनकी पूरी टीम को शत् शत् नमन।




 


Post a Comment

0 Comments