Breaking News

EPFO Life Insurance 6 Lakh Coverage, What is EDLI | EPFO खाताधारको को मिलता है 6 लाख रुपए तक का Free Life Insurance

Search More Latest EPFO News Below:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने हर खाताधारक को 6 लाख रुपए का Free Life Insurance प्रदान करता है। EPFO के मुताबिक, जैसे ही कर्मचारी का PF या EPF कटना शुरु हो जाता है वह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का सदस्य बन जाता है और साथ ही EPFO के EDLI 1976 नियम के तहत वह Free Life Insurance का पात्र भी हो जाता है। कर्मचारी को EPFO की इस स्किम के तहत मंथली बेसिक सेलरी के 20 गुना या 6 लाख रुपए, जो भी राशि कम है, का बीमा हो कवर मिलता है। यदि EPFO खाताधारक की लंबी बीमारी, एक्सिडेंटल या नॉर्मल डेथ होती है तो नॉमिनी EDLI के तहत बीमा क्लेम कर सकता/सकती है।

EPFO के EDLI नियमों के अनुसार हर खाताधारक बिना कोई किस्त भर इस बीमा सुविधा का पात्र होता है। इसका सबसे ज्यादा फैक्टरियों के उन कर्मचारियों का होता है जो कोई और बीमा नहीं ले पाते हैं। कई कंपनियों अपने कर्मचारियों का बीमा करवाती हैं, लेकिन किस्त भी कर्मचारियों से ही भरवाती हैं। इस तरह EPFO की यह बीमा सुविधा ज्यादा फायदेमंद फायेमंद साबित होती है।

एक EPFO खाताधारक को EDLI यानी Employees Diposite Linked Insurance के बारे में जानकारी जरूर होना चाहिए। इस बीमा के तहत नियोक्ता द्वारा 0.5 प्रतिशत योगदान दिया जाता है और कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी या परिजन को 6 लाख तक की उक्त राशि प्रदान की जाती है। EPFO में शामिल होने वाले सभी कर्मचारी EDLI 1976 के तहत कवर किए जाते हैं। ईडीएलआई प्राकृतिक कारणों, बीमारी या दुर्घटना के कारण मौत की स्थिति में बीमित व्यक्ति के मनोनीत लाभार्थी को एकमुश्त भुगतान प्रदान करता है।

आमतौर पर कर्मचारियों को सिर्फ इतना ही पता होता है कि EPF में कर्मचारी का 12% पैसा जमा होता है और उतना ही कंपनी द्वारा और पेंशन फंड में जमा किया जाता हैं।

Post a Comment

0 Comments