Breaking News

EPS 95 PENSIONERS NEWS: EPS 95 पेन्शन धारकों के लिये सतत संघर्ष करने वाले संगठन NAC के आंदोलन की तीव्रता का EPFO पर प्रभाव

NATIONAL AGITATION COMMITTEE:-EPS 95 पेन्शन धारकों के लिये सतत संघर्ष करने वाले संगठन NAC के आंदोलन की तीव्रता का प्रभाव:-

 
बूढ़े पेंशनरों के आंदोलन के डर से दिनांक 4.12.2019 को EPFO भागा कोर्ट की शरण में। EPFO ने लगाई कोर्ट में फिर्याद कि इन पेन्शन धारको को दिल्ली में EPFO कार्यालय के पास दिनांक 4.12.2019 से 6.12.2019 का धरना आंदोलन/ क्रमिक अनशन व दिनांक 7.12.2019 का रास्ता रोको आंदोलन न करने दिया जाये। जो EPFO पेन्शन धारको की वास्तविक वेतन पर उच्च पेन्शन के विषय में मा. उच्चतम न्यायालय के दिनांक 4.10.2016 के आदेश को स्वयं नहीं मान रहा है, उसे आंदोलन से ईतना भय क्यों लग रहा है? जरा सोचिये।
इसलिये आंदोलन के महत्व को समझिये और चलो दिल्ली- दिनांक 7.12. 2019 के आंदोलन में हिस्सा लीजिये। इन्हीं पेन्शन धारको के जीवन भर की कमाई दबोचे इन्ही के पैसों से कोर्ट कचेरी कर रहा है यह हमारा भविष्य तवाह करने वाला EPFO। वृद्ध पेंशनर्स भी कोर्ट का सम्मान तो करते हैं लेकिन कोर्ट वृद्ध पेन्शन धारको की भी बात सुनेगा, होने दो फैसला। 

अपमान सहते हुए सड़ते सड़ते मरने से अच्छा है कि हम संपूर्ण EPS 95 समाज के लिये लड़ते लड़ते सम्मान पूर्वक मरें।

-कमांडर अशोक राऊत-
राष्ट्रीय अध्यक्ष 🙏🙏🙏




Post a Comment

0 Comments