Breaking News

EPS 95 LATEST NEWS: EPS 95 राष्ट्रिय संघर्ष समिति ने 7 दिसंबर 2019 के “रास्ता रोको” आंदोलन लिस्ट जारी की,

नांदेड (महाराष्ट्र)में राष्ट्रीय संघर्ष समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की दिनांक 24.8.2019 की मीटिंग व 25.8.2019 को EPS 95 के पेन्शन धारकों के राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी नेताओं द्वारा मंजूर की गई अगले चरण की संघर्षात्मक आंदोलन की रूपरेखा प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन करने हेतु प्रेषित की गई है।
सभी सन्माननीय EPS95 पेंशन धारक बहनों व भाइयों से निवेदन है कि हृदय से, पूरी क्षमता व प्रभावशाली रीति से आंदोलन में सहयोग व सहभाग लेकर आंदोलन को सफल बनाये। यह EPS95 पेंशनधारको का अंतिम चरण का संघर्षात्मक आंदोलन है 

केंद्रीय कार्यकरिणी द्वारा लिए गए निर्णय इस प्रकार हैं:-
  1. दिनांक 1.11.2019 से 7.11.2019 तक ग्राम स्तर से लेकर तहसील/जिला/प्रदेश/राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षात्मक आंदोलन किये जाएंगे।
  2. दिनांक 4.12.2019 से दिल्ली में NAC दिल्ली /उत्तर क्षेत्र के पेंशन धारकों द्वारा दिल्ली में विविध प्रकार के संघर्षात्मक आंदोलन होंगे व दिनांक 7.12.2019 को दिल्ली में देश भर के लाखों पेंशन धारकों द्वारा दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर रास्ता- रोको आंदोलन किया जाएगा।
  3. आंदोलन के साथ ही सभी विकल्प खुले रखे गए और निर्णय लेने के सभी अधिकार मा. अशोक राऊत, अध्यक्ष, को दिए गए हैं।
ईपीएस 95 राष्ट्रिय संघर्ष समिति ने 7 दिसंबर 2019 “रास्ता रोको” तक की लिस्ट जारी की राष्ट्रीय अधिवेशन (National Convention) व केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार 30 दिन पुरे हो चुके है और अब ईपीएस 95 राष्ट्रिय संघर्ष समिति की ओर से 7 दिसंबर 2019 “रास्ता रोको” आंदोलन तक के सभी आंदोलनों और तारीखों सहित एक लिस्ट जारी की गई है. जिसके अनुसार आगे के आंदोलन को कुछ इस प्रकार बताया गया है.
दिनांक 24.09.2019 से 31.10.2019 तक छेत्रिय/प्रांतीय/जिला/राष्टीय स्तर पर सम्मलेन व् सभाये किये जाएंगे।
दिनांक 1.11.2019 से 7.11.2019 तक ग्राम स्तर से लेकर तहसील/जिला/प्रदेश/राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षात्मक आंदोलन व् ज्ञापन किये जाएंगे।
4.12.2019 से 6.12.2019 तक दिल्ली में NAC दिल्ली/उत्तर क्षेत्र के पेंशन धारकों द्वारा दिल्ली में विविध प्रकार के संघर्षात्मक आंदोलन होंगे।
दिनांक 7.12.2019 को दिल्ली में देश भर के लाखों eps95 पेंशन धारकों द्वारा दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर रास्ता- रोको (चक्का जाम) आंदोलन किया जाएगा।
ईपीएस 95 राष्ट्रिय संघर्ष समिति ने 7 दिसंबर 2019 “रास्ता रोको” आंदोलन की इस सूचि में सभी आंदोलनों की जवाबदारी सभी नजदीकिय प्रांतीय व् छेत्रिय ईपीएस 95 संघठन को दी गई है.

Post a Comment

0 Comments